Please Share
मसूरी: शहर के टिहरी बाईपास रोड एनएच 707A पर मंकी हिल के पास कार दुर्घटना की तलाशी में पुलिस ने बडा खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए जब कार की चेकिंग की तो कार में डोडा पाउडर बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार कार सवार तीनो लोग देर रात को उत्तरकाशी से डोडा पाउडर लेकर आ रहे थे।
मसूरी पहुंचते ही कार मंकी हिल के पास गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रुप से घायल है। पुलिस के अनुसार कार में पांच बोरे डोडा पोस्त है। जिसमें 62 किलो डोडा पाउडर बराबद हुआ है। पुलिस ने घटना में घायल दो लोगों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना में घायल और मृतक लंबे समय से नशे की तस्करी में शामिल थे।
