एडवेंचर टूरिज्म ट्रैकर का शव किया साथियों के सुपुर्द

Please Share
एडवेंचर टूरिज्म ट्रैकर का शव किया साथियों के सुपुर्द 2 Hello Uttarakhand News »

देहरादूनः पुने से एडवेंचर ट्रैकिंग करने आए एक एडवेंचर की मौत हो गई। जिसे आज हैलिकॉप्टर के माध्यम से जॉलीग्रांट एयर्पोट पहुंचाया गया।

एसएसपी उत्तरकाशी ने हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए बताया कि एडवेंचर ट्रिप पर पुणे से एक दल 5 सितंबर को हर्षिल से रवाना हुआ था। लेकिन 12 सितम्बर को सुबह आठ बजे दुमदार काठी के बीच ट्रैकिंग के दौरान ट्रैकर सेम्वल क्लिफर्ड नाम के युवक की ह्दय गति रूकने के कारण मौत हो गई। वहीं आज सुबह 6 बजे एसडीआरएफ ने चौपर की मदद से मृतक ट्रैकर को देहरादून एयपोर्ट पहुंचाया और शव को युवक के साथियों के सुपुर्द किया।

Leave a Reply