Please Share
मसूरी: नगर के पर्यटक स्थल कंपनी गार्डन रोड में भारी भरकम पेड़ गिरने से कई घंटो तक मार्ग बंद रहा। मार्ग बंद होने से यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़।
वहीं पेड़ गिरने से एक टैक्सी वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई, साथ ही शहर की बिजली की लाईन भी क्षतिग्रस्त हुई। जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी कई घंटो तक बाधित रही। सङक पर पेङ गिरने से मार्ग पुरी तरह से घंटों तक बंद रहा, जिससे दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कंपनी गार्डन जाने वाले पर्यटक घंटो तक जाम में फंसे रहे। दोपहर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से पेङ को किनारे किया गया। उसके बाद पेङ काटकर यातायात बहाल हुआ।
