Please Share
रानीखेत: हाईस्कूल सीबीएसई की परीक्षा में 497 अंक प्राप्त कर आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा साहिस्ता ने समस्त भारत में थर्ड ग्रेड में आकर अपने स्कूल व प्रदेश का नाम रोशन किया है। छात्रा के पिता आर्मी में सुबेदार जेसीओ एसजे करीम व माता मुसलिमा बेगम हैं।
छात्र के माता-पिता ने परीक्षा फल पर गर्व करते हुए स्कूल की मेहनत को भी सराहा है। वहीं साहिस्ता का कहना है कि, वह भविष्य में कार्डोयोलिस्ट बनना चाहती है। साहिस्ता का भाई जुनेद भी 9वीं क्लास में शिक्षारत है। प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने छात्रा व उसके माता का सम्मान करते हुए आगे के लिये अपनी शुभकामनायें दी।
