Please Share
अल्मोड़ा: आधुनिक नृत्य सम्राट के नाम से विश्व विख्यात पंडित उदय शंकर की स्मृति में फलसीमा में बनाये गये ‘उदय शंकर संगीत एवं नृत्य अकादमी’ में लगायी गयी फोटो गैलरी को आम जनता के लिए खोल दिया गया। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने रिबन काटकर इसका शुभारम्भ किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि, अल्मोड़ा बहुत प्राचीन शहर है और यहाँ की संस्कृति की पहचान देश ही नहीं अपितु विदेशों में अपना स्थान रखती है। साथ ही उन्होंने कहा कि, इस प्रदर्शनी से युवा अल्मोड़ा के इतिहास को बेहतर ढंग से जान पाएंगे। इसके आलावा भविष्य में यहाँ के स्थानीय लोगों से भी अल्मोड़ा के पुराने चित्रों को लिया जायेगा।
