Please Share
मसूरी: लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन अपने निजी दौरे पर पर्यटकों की रानी मसूरी पहुंची हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकसभा अध्यक्ष का शहर के एक स्थानीय पांच सितारा होटल में दो दिनों तक रुकने का कार्यक्रम है।
मसूरी पहुंची लोकसभा अध्यक्ष ने हैलीपैड पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, स्पीकर की जोनल मीटिंग के लिए वे देहरादून आई हैं। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के अब तक के काम की सराहाना करते हुए कहा कि, मोदी सरकार अच्छा काम कर रही है।
