Please Share
अल्मोड़ा: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के विश्वास मत हासिल नही करने के बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसकी खुशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने चैघानपाटा में मिष्ठान वितरण कर जोरदार आतिशसबाजी की।
उन्होंने कहा कि, भाजपा ने जोड-तोड वाली राजनीति का जो कुचक्र रचा था, उसमें भाजपा को मुंह की खानी पडी है। साथ ही उन्होंने कहा कि, कर्नाटक में बीजेपी सत्ता का दुरूप्रयोग करने पर उतर आई थी, जिस पर कोर्ट ने लोकतंत्र को बचाने के लिए फ्लोर टेस्ट कराया। जिसमे लोकतंत्र की जीत हुई है। इसके आलावा उन्होने कहा कि, भाजपा झूठ बोलकर जनता को छलने का काम कर रही है।
