Please Share
मसूरी: शहर को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कसरत तेज कर दी है। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में सीएमओ और उप-जिलाधिकारी मसूरी ने शहर के विभिन्न संगठनों के साथ बैठक कर शहर को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए सहयोग की मांग की।
स्वास्थय विभाग ने शहर में सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू पीने वालों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्णय लिया है। 31 मई को विश्व तंबाकू दिवस के मौके पर मसूरी शहर को तंबाकू मुक्त शहर की घोषणा करने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। जिसको लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है।
