ईमानदारी की मिसाल बनी ये महिला…

Please Share
ईमानदारी की मिसाल बनी ये महिला… 1 Hello Uttarakhand News »

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में तैनात महिला आरक्षी ने नोटों से भरा पर्स उसके मालिक को वापिस कर ईमानदारी की मिसाल कायम की है।

महिला आरक्षी मीना सकलानी को कल पोस्ट ऑफिस रोड क्लेमेंटटाउन में एक पर्स लावारिस पड़ा हुआ मिला। जिसमें कई ATM कॉर्ड, PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ ही सात हजार रूपए थे।

क्लेमनटाउन थाना कार्यालय द्वारा दस्तावेज में दर्ज नाम रितेश सौरव के संबंध में जानकारी जुटा कर उसे सूचित किया गया और रविवार दोपहर रितेश को उनके पर्स समेत सभी दस्तावेज सौंपे गए।

Leave a Reply