Please Share
हरिद्वार: ज्वालापुर के जटवाडा पुल क्षेत्र में बुधवार को उस समय हडकंप मच गया, जब कोतवाली से मात्र लगभग सौ मीटर की दूरी पर स्थित गंगनगर के रेगुलेटर पुल से 5 शव मिले। ये पांचो शव रेगुलेटर पुल में अलग-अलग जगह फंसे हुऐ थे। इन शवों में एक महिला और चार पुरुष के शव शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने जब ये शव पुल में फंसे देखे, तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गंग नहर से शवों को निकालने में जुट गई। साथ ही अन्य जाँच में भी जुटी है।
