योगी के पिता से मिलने पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल के बेटे

Please Share

देहरादूनः हिमालयन अस्पताल में भर्ती यूपी सीएम के पिता आनंद सिंह बिष्ट से मिलने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे मृणाल और सौर्य डोभाल पहुंचे। एनएसए के दोनों बेटों ने उनका हाल जाना। इससे पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत समेत कई लोग उनसे मिलने पहुंच चुके हैं।

सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट डिहाइड्रेशन की समस्या जूझ रहे हैं। इसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनको आज अस्पताल से छुट्टी मिलनी थी, लेकिन सुबह अचानक तबीयत बिड़ने के कारण उनको डिसचार्ज नहीं किया जा सका। फिलहाल उनकी हालत में फिर से हल्का सुधार देखने को मिला है।

Leave a Reply