Please Share
देहरादून: गुरूवार को विधानसभा में अनिल बलूनी को उत्तराखंड से राज्यसभा सीट पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में रिटर्निंग आॅफिसर मदन सिंह कुंजवाल ने बलूनी को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र, कैबिनेट मंत्रियों सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायकों ने बलूनी को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि उत्तराखंड से अनिल बलूनी ने बीते सोमवार को विधानसभा भवन में नामांकन पत्र भरा था। आपको बता दें, राज्यसभा के कांग्रेस सदस्य महेंद्र माहरा का कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इस सीट पर 23 मार्च को मतदान होगा।


