VIDEO : राज्यसभा चुनाव के लिए बलूनी ने भरा नामांकन का पर्चा

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नामांकन के अंतिम दिन देहरादून में नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर बलूनी ने कहा कि पीएम मोदी को उत्तराखंड के लोगों से बेहद लगाव है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास और जनता के लिए हर संभव कार्य करेंगे।

विधानसभा में भाजपा का तीन-चौथाई बहुमत होने से बलूनी की जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी न उतारने की घोषणा के बाद यह भी लगभग तय है कि भाजपा प्रत्याशी का निर्वाचन निर्विरोध ही होगा। राज्यसभा कैंडिडेट अनिल बलूनी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संघ के करीबी हैं। 

बलूनी ने पर्चा भरने से पहले कहा कि उनको जो भी जिम्मेदारी दी गयी है, उसको पूरा करने का प्रयास करेंगे।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उनपर भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।  उत्तराखंड के लोगों की समस्याओं को संसद में उठाएंगे। 

Leave a Reply