बच्चों के मामलों में लापरवाही पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग सख्त

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्या सीमा डोरा ने अलग-अलग मामलों में दो स्कूलों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण माँगा है। 

दरअसल बीते कल दीपनगर प्राइमरी स्कूल में पढने वाली कक्षा 3 की छात्रा मीना स्कूल से गायब हो गई थी, जिसकी सूचना स्कूल प्रबंधन तक को नहीं थी, हालाँकि शाम को बच्ची मिल गई थी। वहीँ गढ़ी कैंट के सेवन ओक्स स्कूल में टीचर द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का मामला भी सामने आया था। इन दोनों मामलों में सख्त रवैया अपनाते हुए बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण माँगा है। साथ ही पिटाई करने वाले टीचर को सस्पेंड करने का भी आदेश दिया है।

Leave a Reply