शाहिद कपूर पहुंचे उत्तराखंड, बोलेंगे गढ़वाली

Please Share

देहरादून: बॉलीवुड फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंच गए हैं। इस फिल्म की शूटिंग मसूरी, टिहरी, ऋषिकेश और हरिद्वार में होगी। टिहरी में शुक्रवार से शूटिंग शुरू भी हो गई है। शाहिद फिल्म में गढ़वाली पृष्ठभूमि वाले वकील बनकर वकालत करते नजर आएंगे। इसके लिए वह गढ़वाली बोली भी सीख रहे हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को शाहिद देहरादून के जॉली ग्रांट एअरपोर्ट पहुंचे थे। उनके साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी उत्तराखंड पहुंचे। शूटिंग के लिए आई लगभग 150 लोगों की टीम अप्रैल तक फिल्मांकन में व्यस्त रहेगी। यहां से वह टिहरी के लिए रवाना हो गए। मजे की बात यह है कि बड़े पर्दे पर पहली बार कोई स्टार गढ़वाली में बोलता दिखाई देगा। हालांकि इससे पहले सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट के एक गीत में कुमाऊंनी इस्तेमाल की गई जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

Leave a Reply