मोदी ने कांग्रेस नेत्री को बताया रावण, कांग्रेस ने की माफी की मांग

Please Share

नई दिल्‍ली: संसद में जारी बजट सत्र गुरूवार को भी काफी हंगामेदार रहा। राज्‍यसभा में कार्यवाही की शुरुआत विपक्ष ने जोरदार हंगामे से की। कांग्रेस ने रेणुका चौधरी पर पीएम मोदी द्वारा की गयी टिप्‍पणी के लिए पीएम से माफी की मांग की। जिसके बाद हंगामे के चलते कार्यवाही स्‍थगित कर दी गई।

गौरतलब है कि बुधवार को राज्यसभा में पीएम मोदी के संबोधन के दौरान कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता रेणुका चौधरी जोर-जोर से हंस रही थीं, जिससे पीएम के भाषण में खलल पड़ रहा था। इस पर पीएम मोदी ने कहा, ‘सभापति जी मेरी आपसे विनती है रेणुकाजी को कुछ मत कहिए, रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का सौभाग्य आज जाकर मिला है।’ जिसके बाद रेणुका चौधरी के ठहाके रुक गए और संसद से बाहर आकर उन्‍होंने कहा, ‘पीएम ने उन पर व्‍यक्‍तिगत हमला किया है, वैसे भी आप उनसे और क्या उम्मीद कर सकते हैं। मैं इसका उत्तर देकर उतना गिरना नहीं चाहती हूं। किसी महिला के खिलाफ इस तरह का बयान निंदनीय है।’

 

Leave a Reply