Please Share
देहरादून : उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारीयों का तबादला कर दिया है। शासन के प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन ने एक पत्र जारी कर ट्रांसफर की सूचना दी है।
पत्र के अनुसार सुखवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक अपराध और कानून व्यवस्था से तबादला कर टिहरी गढ़वाल उप प्रधानाचार्य, पीटीसी नरेंद्रनगर का जिम्मा सौंपा गया। जबकि प्रीति प्रियदर्शनी को पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेंटर देहरादून से तबादला कर पुलिस अधीक्षक अपराध और कानून व्यवस्था की कमान सौंपी है।


