राफेल सौदे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला

Please Share

नई दिल्ली: राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सवाल उठाने के बाद अब राफेल के सहारे मोदी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के लिए कांग्रेस पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है।

कांग्रेस ने एक पत्र जारी कर कहा है कि मोदी जी व्यक्तिगत रूप से पेरिस गए, खुद राफेल डील की और व्यक्तिगत रूप से डील बदली। कांग्रेस ने राफेल पर सवालों की एक सूची भी जारी की है।

 

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार तक का आरोप लगाया था। राहुल ने कहा कि मोदी जी खुद ये समझौता करने पेरिस गए थे। आखिर देश को क्यों नहीं बताया जा रहा है कि डील कितने में हुई।

Leave a Reply