सेल्फी लेने पर गुस्साए मंत्री जी ने फेंका मोबाइल

Please Share

बेल्लारी: कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डी. शिवकुमार रविवार को बेल्लारी में थे। इस दौरान एक शख्स ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। जिससे गुस्साए मंत्री जी ने सेल्फी ले रहे शख्स के हाथ पर मार कर उसका मोबाइल निचे गिरा दिया। यह घटना विजयनगर कॉलेज स्टेडियम में हुई, जब मंत्री जी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक कार्यक्रम के लिए मंच के निर्माण की निगरानी करने गए थे। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेल्फी लेने की कोशिश की।

शिवकुमार का स्वागत किए जाने के दौरान भीड़ में उनके पीछे खड़े शख्स ने, अपने मोबाइल से मंत्री जी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, लेकिन मंत्री को यह ठीक नहीं लगा। शिवकुमार ने हाथ मार कर उसका फोन गिरा दिया। यह वीडियो रविवार शाम से ही वायरल हो रहा है।

Leave a Reply