Please Share
पिथौरागढ़ : साल 2018 में ट्रैक ऑफ द ईयर का आयोजन पिथौरागढ़ जिले के नामिक में किया जाएगा। गर्मियों के सीजन में आयोजित होने वाले इस ट्रैक में देश और दुनिया के हजारों ट्रैकर्स शिरकत करेंगे। पिथौरागढ़ दौरे पर आये कुमाऊं मंडल विकास निगम के जनरल मैनेजर जी एस मर्तोलिया ने बताया कि ये पहला मौका है, जब नामिक ग्लेशियर की तलहटी में ट्रैक ऑफ द ईयर का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दे कि पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील स्थित नामिक जहाँ देशी विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद है वही उच्च हिमालयी इलाके में बसा नामिक देश के सबसे सुंदर इलाकों में से एक है।
