खुद पर उठे सवाल से नाराज हुए हरीश रावत..कैमरे के सामने ही चलते बने

Please Share

मंयक ध्यानी

आज बजट सत्र का पहला दिन था लेकिन दिन की शुरूआत हुई पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सांकेतिक धरने से । वजह थी गैरसैंण में बजट सत्र का ना होना। जिसको लेकर प्रदेश सरकार से धरने के माध्यम से उन्होनें अपनी नाराजगी जग जाहिर की ।

लेकिन हमारा एक सवाल उनकी इस नाराजगी को कई गुना बढ़ा गया। दरअसल, मीडिया में बने रहने का सवाल उन्हें इस तरह से चुभा कि वे बाकि सभी सवालों को छोड़ कर जाने लगे।

अब भला जाने वाले को कौन रोक सकता है…लेकिन मीडिया के सवालों से बच भागना उनके व्यक्तित्व में आ रहे परिवर्तन की झलक देता है।

आने वाले समय में हरीश रावत किस नये अवतार के साथ सियासत में उभरेंगे ये तो भविष्य बतलाएगा ,लेकिन फिलहाल वर्तमान में यही देखा और कहा जा सकता है कि हरीश रावत नाराज हैं। 

Leave a Reply