Please Share
हरिद्वार : हरिद्वार के रानीपुर मोड पर शनिवार रात चोरों ने एप्पल मोबाइल के शो रूम में चोरी की घटना को अंजाम दिया। शातिर चोरों ने 40 से 50 लाख रूपये के मोबाइल पर हाथ साफ किया। इस व्यस्ततम रोड पर हुई चोरी की इस घटना ने हरिद्वार पुलिस की लचर कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। चोरी की इतने बड़ी घटना से अन्य व्यापरीयों में भी हडकंप मच गया है।
रात को हुई इस घटना का पता शो रूम मालिक को सुबह चला। मौके पर हरिद्वार पुलिस ने घटना का निरिक्षण किया। निरिक्षण में पता चला कि शातिर चोर CCTV फूटेज की हार्ड डिस्क भी चुरा ले गये। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीँ शहरी विकास मंत्री ने भी घटनास्थल पर पहुँच कर घटना का जायजा लिया।
