गणतंत्र दिवस के दिन चीन बॉर्डर पर होंगे सीएम रावत

Please Share

उत्तरकाशी: प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज उत्तरकाशी भ्रमण पर रहेंगे। सीएम दोपहर बीएसएफ एमआई-17 विमान से दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर चीन बार्डर नेलांग पहुंचेंगे। सीएम रावत गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीमा पर तैनात आईटीबीपी के जवानों के साथ सूक्ष्म जलपान कर गणतंत्र दिवस जवानों के साथ मनाकर उनका उत्साहवर्द्धन करेंगे।

सीएम दोपहर 2.30 बजे मातली हेलीपैड पंहुचेंगे। वहीं यहां भी मातली में आईटीबीपी के जवानो के साथ वे गणतंत्र दिवस को मनाकर उन्हें शुभकामनाएं देंगे। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधायक गंगोत्री गोपाल सिंह रावत, यमुनोत्री केदार सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्तराखंड उत्पल कुमार सिंह, सचिव नितेश झा, महानिरीक्षक आईटीबीपी एचएस गौर्रया , उप महानिरीक्षक आईटीबीपी संजीव रैना भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply