Please Share
देहरादून : राजधानी दून में आज 8वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर राजभवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर राज्यपाल के.के.पॉल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 अधिकारियों को सम्मानित किया। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाताओं को भी राज्यपाल ने सम्मानित किया। इसके अलावा राज्य स्तरीय ‘निर्वाचन प्रतियोगिता’ के 6 विजताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी, 1950 को किया गया था। इसी के चलते भारत सरकार ने भारत निर्वाचन आयोग की 61वीं वर्षगाँठ पर 25 जनवरी 2011 से ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ मनाने की शुरुआत की। राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य यह है कि भारत का युवावर्ग और महिलाएँ मतदान के प्रति जागरूक हों तथा अपने कीमती मत का प्रयोग सही तरीके से कर सकें।
