Please Share
रानीखेत: रानीखेत को जिला बनाने की मांग एक बार फिर से तेज हो गयी है। जिले की मांग कर रहे रानीखेत वासियों का सपना एक बार फिर बीजेपी सरकार पर अटक गया है। पिछले 17 सालों से जिला बनाये जाने को टरका रही उत्तराखंड सरकार को घेरने में वक्ताओं ने कोई कसर नही छोड़ी।
जब निशंक सरकार ने जिला बनाये जाने की घोषणा कर दी थी तो क्या यह सरकार की बस कोरी घोषणा थी। राज्य में एक बार फिर भाजपा की डबल इंजन की सरकार है और सरकार के प्रदेश अध्यक्ष भी रानीखेत से है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार भी रानीखेत को जिला बनाने की घोषणा बस घोषणा ही रह जाएगी।
