समुद्र में नाव के पलटने से चार बच्चों की हुई मौत

Please Share

मुंबई। महाराष्ट्र में एक दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की मौत हो गयी जबकि 32 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। छात्रों को लेकर जा रही एक नौका पालघर जिले में तटीय हिस्से देहानु के पास अरब सागर में पलट गई। नाव में 40 बच्चे सवार थे। सूचना के बाद बचाव ऑपरेशन चलाया गया। अभी भी बचाव कार्य जारी है।

घटना महाराष्ट्र के देहानू की है। जब 40 बच्चों को लेकर एक बोट समुद्र में जा रही थी। लेकिन समुद्र किनारे से करीब 2 मील दूर यह नांव पलट गई। सही समय पर बचाव अभियान चलाने की वजह से अधिक बच्चों को बचा लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 11:30 पर हुई। घटना का कारण नाव पर क्षमता से अधिक लोगों का सवार होना बताया जा रहा है। बच्चों ने लाइफ जैकेट भी नहीं पहन रखा था।

Leave a Reply