Please Share
उत्तरकाशी: चीन सीमा को जोड़ने वाले गंगोरी पुल का निर्माण बीआरओ ने 27 दिनों में कर उसपर आवाजाही शुरू कर दी है। जिसका मंगलवार को गंगोत्री विधयक गोपाल रावत ने सुभारम्भ किया।
विगत महीने दिसम्बर 14 को दो लोडेड ट्रकों के कारण गंगरी पुल तड़के टूट गया था। जिससे लगभग 70 गांव का सम्पर्क जिला मुख्याल से टूट गया। वहीं पुल के टूटने पर बीआरओ की ओर से टूटे पुल के लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक वैकल्पिक मार्ग बनाया गया। जबकि टूटे पुल पर बीआरओ काम करने लग गयी। बोडर के साथ चीन सीमा को देखते हुये गंगोरी पुल का निर्माण बीआरओ की ओर से लगभग 27 दिन में कर दिया गया। वहीं मंगलवार को गंगोरी पुल का शुभारंभ गंगोत्री विधयक गोपाल रावत ने किया। जिसके बाद पुल पर आवाजाही शुरू कर दी गयी है। चीन सिमा तथा पुल के टूटने से अलग पड़े गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।
