नौकरी का झांसा देकर किया रेप!

Please Share

हरिद्वार: धर्म नगरी हरिद्वार में नौकरी का झांसा देकर एक महिला के साथ रेप की घटना सामने आयी है। महिला ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित महिला अपने पति के साथ हरिद्वार के ब्रह्मपुरी रावली में रहती है।

मंगलवार को पीड़ित महिला ने प्रेस वार्ता कर बताया कि उसके घर के पास प्रमोद कुमार पाल रहता था जिसे वह 2 साल से जानती है। महिला ने बताया कि प्रमोद ने नौकरी का झांसा देकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। साथ ही उसने कहा कि मेरे द्वारा विरोध करने पर प्रमोद और उसके परिवार वालों ने मारपीट की।

Leave a Reply