Please Share
पिथौरागढ़। नेशनल हाईवे 9 के नए अलाइनमेंट का विरोध तेज होने लगा है। डूंगरी और जीवी के ग्रामीणों ने पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर अलाइनमेंट का विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि नए अलाइनमेंट के तहत दोनों गांवों के सभी घर जमींदोज हो रहे हैं। साथ ही खेती की जमीन भी बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों की मांग है कि एनएच 9 के अलाइनमेंट को गांव से बाहर किया जाए।
ग्रामीणों ने इस विषय को लेकर स्थानीय विधायक और अपर जिलाधिकारी से भी मुलाकात की है।
