ग्रामीणों ने नगरपालिका में बांधे आवारा पशु

Please Share

उत्तरकाशी। गंगोरी की महिलाओं ने उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे आवारा पशुओं को लाकर नगर पालिका में बांध दिया जिसके बाद पालिका अध्यक्ष से मिलकर पशुओं के लिए गौशाला बनाने की मांग की।
उत्तरकाशी नगर पालिका में आज कुछ अजीबों गरीब देखने को मिला जब गंगोरी की महिलाओं ने उनकी फहसलों को नुकसान पहुंचाने वाले आवारा पशुओं को पालिका में बांध दिया जिसे देखने लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद महिलाओं ने पालिका अध्यक्ष का घेराव किया और पशुओं के लिए गौशाला बनाने की मांग की। काफी लंबे समय तक महिलाओं तथा पालिका अध्यक्ष के बीच बहस होती रही जिसके बाद पालिका अध्यक्ष ज्येन्द्री राणा ने कहा कि जल्द ही शहर के सारे आवारा पशुओं के लिए गोफ़ियार में गौशाला बनाई जायेगी जहाँ सारे आवारा पशुओं को रखने के साथ उनकी देखभाल की जाएगी।

Leave a Reply