Please Share
पिछले लगभग 24 घंटों से उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री नेशनल पार्क के आस पास वाले जंगलों में फैली आग पर अब वन विभाग के मुताबिक काबू पा लिया गया है। गंगोत्री डीएफओ संदीप कुमार के मुताबिक सांय 6 बजे तक वनाग्नि को काबू में कर दिया है।
उन्होनें बताया कि प्रभावित क्षेत्र में आग से घास पत्ती, तथा सूखे ठूंठ को ही सिर्फ नुकसान हुआ हैं। लेकिन पिछले एक दिन से जंगल में लगी आग वन विभाग को जवाब देने के लिए मजबूर करती है कि आखिर जंगलों में लगने वाली आग को बुझाने में इतना समय क्यों लग जाता है।
लेकिन फिलहाल वन विभाग का कहना है कि अब स्थिती कंट्रोल में है और फिक्र करने की कोई आवश्कता नहीं है।

