Please Share
पिथौरागढ़: झूलाघाट थाने से फरार आरोपी को पुलिस ने नाकोट गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पकड़ने के लिए पुलिस टीमें पिछले दो दिनों से अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही थी।
आपको बता दें कि बीते 29 दिसंबर को झूलाघाट थाने में बंद कैदी संजय पुलिस की आँखों में धूल झोंक फरार हो गया था। जिसके बाद एसपी ने लापरवाही के आरोप में थाने में तैनात एक महिला कॉस्टेबल सहित मुंशी को संस्पेंड कर दिया था। जबकि दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया था ।
