मसूरी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गन हिल का होगा सौंदर्यीकरण- कमिश्नर

Please Share

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में होटलों और दुकानों की आड़ से प्राकृतिक सुंदरता छुप सी गयी है। पहाड़ों की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए मंगलवार को गढवाल कमिश्नर दिलीप जावलकर ने मसूरी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गन हिल का निरीक्षण किया। इस मौके पर जावलकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहर में सैलानी खूबसूरत दृश्य के साथ सुन्दरता का आनंद ले सके इस विषय पर स्थानीय प्रशासन के साथ मिल कर काम किया जायेगा।

Leave a Reply