Please Share
बद्री केदार मंदिर समिति के पदाधिकारियों को आज बीजेपी सरकार द्वारा बर्खास्त कर दिया गया है। पिछली सरकार ने बद्री केदार समिति के पदों पर जिन सद्स्यों को मनोनीत किया था सरकार बदलते ही अब उन पर गाज गिरी और सभी को बर्खास्त कर दिया गया। इस मुद्दे पर जब बीजेपी प्रवक्ता विनय गोयल से स्पष्टीकरण मांगा गया तो उन्होनें क्या कहा ये भी पढ़ लीजिए उनका कहना था कि वैसे तो ये पद उन्हें खुद ही नैनिकता के आधार पर छोड़ देना चाहिए था लेकिन जब उन्होनें ऐसा नहीं किया तो हमें उन्हें हटाना पड़ा क्योकिं जो भी सरकार सत्ता में होती है वह पदाधिकारियों से बेहतर तालमेल बिठाने के लिए अपने हिसाब से पदों को भरती है।


