Please Share
उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। इस दौरान किशोर उपाध्याय ने कहा कि जिस तरीके से भाजपा ने जिन राज्यों में बहुमत न होने के बाबजूद भी सरकार बनाने में तत्परता दिखाई और दल-बदल कराकर सरकार बनाने का काम किया वहीं दूसरी ओर दो तिहाई बहुमत हासिल करने के बाबजूद भी उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री चयन प्रक्रिया में 6 दिन लगा दिये। किशोर ने कहा की प्रदेश कांगे्रस कमेटी रचनात्मक कार्यों में सजगता के साथ सरकार का साथ देगी।


