New Delhi,10 जुलाई 2025: केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और केरल जैसे बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित राज्यों को राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) से ₹1,066.80 करोड़ की सहायता राशि जारी करने की मंजूरी दी है। यह धनराशि SDRF के तहत केंद्र सरकार के हिस्से के रूप में दी गई है।
इनमें उत्तराखंड को सर्वाधिक ₹455.60 करोड़ की सहायता दी गई है। इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के चलते इन राज्यों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
राशि का राज्यवार विवरण इस प्रकार है:
उत्तराखंड – ₹455.60 करोड़
असम – ₹375.60 करोड़
केरल – ₹153.20 करोड़
मेघालय – ₹30.40 करोड़
मणिपुर – ₹29.20 करोड़
मिजोरम – ₹22.80 करोड़